Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'वहां पोर्नोग्राफी की शूटिंग होती है, दुष्टचक्र चलता है' आरजी कर की स्थिति पर विस्फोटक दिलीप घोष

इस बयान के जवाब में तृणमूल ने कहा कि अश्लीलता के मुद्दे पर सिर्फ भाजपा ही अच्छा बोल सकती है क्योंकि वो उस संस्कृति की आदी हैं।

18 Aug 2024

'वहां पोर्नोग्राफी की शूटिंग होती है, दुष्टचक्र चलता है' आरजी कर की स्थिति पर विस्फोटक दिलीप घोष

बीरभूम। आर.जी. कर अस्पताल में एक युवा डॉक्टर से रेप-हत्या मामले पर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। आर.जी. कर अस्पताल की सुरक्षा और कई आंतरिक भ्रष्टाचारों को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं इस घटना का विरोध करते हुए भाजपा नेता दिलीप घोष ने आर.जी. कर के भ्रष्ट तंत्र को ही हथियार बनाया है। बीरभूम के सिउड़ी में रविवार को एक सभा मंच से दिलीप घोष ने कहा कि वहां बाहर से लड़कियों को लाया जाता है और पोर्नोग्राफी की शूटिंग की जाती है। इस बयान के जवाब में तृणमूल ने कहा कि अश्लीलता के मुद्दे पर सिर्फ भाजपा ही अच्छा बोल सकती है क्योंकि वो उस संस्कृति की आदी हैं।

रविवार को बीरभूम के आमोदपुर में आर.जी. कर मुद्दे पर भाजपा ने धरना दिया। भाजपा के कार्यक्रम में दिलीप घोष भी पहुंचे। वहां से उन्होंने आर.जी. कर अस्पताल की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आर.जी. कर के प्रिंसिपल संदीप घोष असामाजिक हैं। उन्होंने वहां एक गिरोह बना लिया है। लड़कियों को बाहर से लाया जाता था और उनके साथ गलत काम किया जाता है, ब्लू-फिल्म की शूटिंग की जाती है। जो लोग ये बातें जानते थे उन्हें धमकाया जाता था। उनके पास दो रास्ते होते थे, या तो वे इन कुकृत्यों में शामिल हो जाए या मारे जाएं। इस तरह वहां कई लोगों की मौत हो चुकी है।

दिलीप ने पूछा वहां कोई आत्महत्या क्यों करेगा ? क्या वह आत्महत्या करने की जगह है ? ये बातें शांतनु सेन को मालूम थीं। उन्होंने खुद कहा कि इसमें उनकी बेटी को भी जोड़ा जा रहा था। उन्हें धमकी भी दी जा रही थी। लेकिन वह नेता की बेटी है, तो किसी तरह बच गई। लेकिन ये लड़की साधारण थी, मेरे-आपके घर की बेटी थी। इसलिए उसकी ऐसी परिणति हुई।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'वहां पोर्नोग्राफी की शूटिंग होती है, दुष्टचक्र चलता है' आरज
इस बयान के जवाब में तृणमूल ने कहा कि अश्लीलता के मुद्दे पर सिर्फ भाजपा ही अच्छा बोल सकती है क्योंकि वो उस संस्कृति की आदी हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News